Learn English at home :”घर बैठे अंग्रेजी बोलना सीखें: 5 आसान और प्रभावी तरीके”

Learn English at home :"घर बैठे अंग्रेजी बोलना सीखें: 5 आसान और प्रभावी तरीके"

Learn English: घर में रहकर अंग्रेजी कैसे सीखें?

अगर आपको बोलचाल के लिए अंग्रेजी भाषा सीखनी है तो इसके लिए किसी कोचिंग जाने की जरूरत नहीं है। घर में रहकर सिर्फ 5 तरीकों से इंग्लिश भाषा पर अपनी पकड़ मजबूत बना सकते हैं। जानिए कैसे-

1- रोजाना प्रैक्टिस है जरूरी

किसी भी चीज की रोजाना प्रैक्टिस करने से उसमें परफेक्ट हो सकते हैं। अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते हैं तो उसकी रोजाना और खूब प्रैक्टिस करें। रोजाना इंग्लिश में संवाद करें। आप पॉडकास्ट, मूवीज या किताबों में जो कुछ भी सुनें/पढ़ें, उसे बोलकर प्रैक्टिस करें। इससे आपको उसे समझने में ज्यादा मदद मिलेगी।

2- ग्रुप्स में भागीदारी

सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन फोरम्स पर कई ऐसी कम्युनिटीज हैं, जो लैंग्वेज एक्सचेंज प्रोग्राम चलाते हैं। आप चाहें तो इनसे जुड़कर इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे आपको सपोर्टिव एन्वायर्मेंट मिलेगा और आप बेहतर तरीके से अपने डाउट्स भी क्लियर कर पाएंगे। आप चाहें तो अपने जैसे अमेच्योर का एक अलग ग्रुप भी बना सकते हैं।

3- वोकैबुलरी पर करें फोकस

किसी भी भाषा पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वोकैबुलरी पर फोकस करना बहुत जरूरी है। आप जितने नए शब्द या फ्रेज सीखेंगे, उतना ही सेंटेंस में उनका इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए आप लैंग्वेज लर्निंग ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शब्दों का भंडार होने से बोलचाल में उसका यूज़ करना आसान रहता है।

4- सुनने से भी बनेगी बात

पॉडकास्ट, टीवी शोज़, मूवीज़, टेड टॉक्स आदि को इंग्लिश में ही सुनें। इन एक्सपर्ट इंग्लिश स्पीकर्स के बोलने का ढंग नोटिस करें। उनसे उच्चारण सीखें। उनके एक्सप्रेशन से भी आपको काफी मदद मिलेगी। किसी भाषा को सीखने के लिए उसे पढ़ना ही नहीं, बोलना और लिखना भी आना जरूरी है।

5- उच्चारण पर दें ध्यान

हर भाषा की तरह अंग्रेजी भाषा भी बहुत आसान है। एक बार इसे पढ़ने और लिखने लग जाएंगे तो बोलना भी आसान हो जाएगा। इसमें उच्चारण पर खास फोकस करने की जरूरत है। अगर आप नौसिखिए हैं तो हो सकता है कि कभी पब्लिकली लोग आपके उच्चारण का मजाक भी बना दें। ध्यान रखें कि लोग अपनी गलतियों से ही सीखते हैं। इसलिए बुरा मानने के बजाय उसे करेक्ट करें।

निष्कर्ष

घर में रहकर अंग्रेजी सीखना न केवल संभव है बल्कि बहुत आसान भी है, बस आपको सही तरीकों का पालन करना होगा। रोजाना प्रैक्टिस, सही संसाधनों का उपयोग और खुद पर विश्वास रखकर आप अपनी इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स को बहुत जल्दी सुधार सकते हैं। तो आज ही इन तरीकों को अपनाएं और अंग्रेजी भाषा पर अपनी पकड़ मजबूत बनाएं।

Leave a comment